Homeउत्तर प्रदेशजेल से भागा उम्रकैद का दोषी पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से...

जेल से भागा उम्रकैद का दोषी पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। केंद्रीय कारागार बरेली से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी और उम्रकैद की सजा प्राप्त दोषी को इज्जतनगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश पुत्र अरविंद, निवासी नन्हेड़ा राजपूत, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा है। वह पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 22 जून को केंद्रीय कारागार बरेली में कृषि कार्य के दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति नैनीताल हाईवे के पास रेलवे के खंडहर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल से फरार होने के बाद वह परतापुर में एक परिचित के घर छिपा हुआ था। वहीं से तमंचा लेकर अपने घर जाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर बचने के लिए उसने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments