Homeउत्तर प्रदेशकराटे क्लास में गूंजी खुशियां, केक काटकर सार्थक का मनाया जन्मदिन

कराटे क्लास में गूंजी खुशियां, केक काटकर सार्थक का मनाया जन्मदिन

बच्चों ने डांस, गीत और खेलकूद से जमाया रंग, मोबाइल से दूरी और खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

बरेली। लाल फाटक स्थित विमल लॉन मे को वाडो काई कराटे एसोसिएशन की कराटे क्लास में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब छात्र सार्थक का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिहान बाबूराम सिंह की मौजूदगी में केक काटकर सार्थक का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कराटे क्लास में प्रशिक्षण लेने वाले सभी बच्चों ने सार्थक को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए बच्चों ने डांस और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की मस्ती और उमंग से पूरा प्रशिक्षण स्थल खुशियों से भर गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक शिहान बाबूराम सिंह ने कहा कि आज के समय में बच्चों का मोबाइल फोन और स्क्रीन पर अधिक समय बिताना चिंता का विषय है। बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए उन्हें नियमित व्यायाम, खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि कराटे बच्चों को फिटनेस के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देता है। नियमित कराटे अभ्यास से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कौशल सीखते हैं। साथ ही उनमें दूसरों की मदद करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल की दुनिया तक सीमित रखने के बजाय उन्हें खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें। बच्चों के लिए स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच विकसित करना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने सार्थक को एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केक, गीत, डांस और खेलकूद से सजा यह आयोजन बच्चों के लिए खुशी और उत्साह से भरा यादगार पल बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments