Homeउत्तर प्रदेशबंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 25...

बंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 25 लाख के जेवर और नकदी बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 4 जून को सुरेश शर्मा नगर निवासी अनिल अग्रवाल और गिरीराज किशोर मांगलिक के घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया था। मामले में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सम्राट अशोक नगर मार्ग से राजा खान, यूसुफ और हिना को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदायूं जिले के कबूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के बर्तन, 45,950 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने सुरेश शर्मा नगर के बंद मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक गिरोह का एक अन्य सदस्य अकबर तथा हसन उर्फ डबुआ अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी राजा खान के खिलाफ बदायूं जिले में चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments