Homeउत्तर प्रदेशतनु जैन की पहल से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का जनअभियान

तनु जैन की पहल से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का जनअभियान

बरेली । कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में गुरुवार सुबह 9 बजे धोपेश्वर नाथ मंदिर के निकट साई स्टेडियम रोड से कैंट क्षेत्र में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर सामूहिक श्रमदान और जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य नाथ नगरी बरेली के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, नदी एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर संदेश दिया कि पर्यावरण और जल की रक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

डॉ. तनु जैन ने कहा कि “बदलाव केवल बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी से आता है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों को स्वच्छ रखें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में नियमित रूप से भागीदारी करें।

‘नकटिया से नाथ गंगा तक’ की परिकल्पना नकटिया से नाथ गंगा तक’ की परिकल्पना बरेली की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है। इसके तहत नदी, जल, हरियाली और जनभागीदारी को एक साथ जोड़कर स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बरेली के निर्माण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान नागरिकों से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। लोगों को “जल बचाएं, नदियां स्वच्छ रखें, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाएं और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें” का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे जन-अभियानों की सफलता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जलस्रोतों की स्वच्छता, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments