Homeउत्तर प्रदेश80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर कराटे खिलाड़ियों ने दिया...

80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर कराटे खिलाड़ियों ने दिया देशभक्ति और आत्मरक्षा का संदेश

बरेली। लाल फाटक स्थित विमल लॉन में वाडो काई कराटे एसोसिएशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं मुख्य प्रशिक्षक शिहान बाबूराम सिंह ने कराटे प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ तिरंगे को नमन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस दौरान कराटे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

शिहान बाबूराम सिंह ने बताया कि कराटे केवल मार्शल आर्ट नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा की कला भी है। नियमित कराटे प्रशिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुणों का प्रशिक्षण देना बेहद जरूरी है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर स्वयं की सुरक्षा कर सकें और दूसरों की मदद के लिए भी आगे आ सकें।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आजादी मिली। बच्चों में देशप्रेम के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मरक्षा और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में अनुराधा, तनिष्क यादव, साक्षी शर्मा, सार्थक पांडे, पवित्र पांडे, शिवांश, संस्कृति पांडे, ध्रुव और आयुष यादव सहित अन्य कराटे खिलाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments