Homeउत्तर प्रदेशसावन में गोपाल सिद्ध मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के...

सावन में गोपाल सिद्ध मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

बरेली। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति अपने चरम पर है। गोपाल सिद्ध मंदिर में शिव आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालु घंटों इंतजार कर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं और शिवलिंग पर जल, दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

 

गोपाल सिद्ध मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था के चलते सावन में ही नहीं, बल्कि विशेष रूप से सावन के सोमवार को दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

मनोकामना पूरी होने पर करते हैं भंडारा मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो जाती है, वे भगवान शिव के प्रति आभार जताने के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन करते हैं। इन दिनों मंदिर में भंडारा भी चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

प्राचीन शिव मंदिर में भक्तिमय माहौल मंदिर के महंत ने बताया कि गोपाल सिद्ध मंदिर प्राचीन शिव मंदिर है और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। विशेषकर सावन के सोमवार को दूर-दराज से भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर परिसर में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। चारों ओर भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।

सावन के चलते गोपाल सिद्ध मंदिर इस समय श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments