Homeउत्तर प्रदेशनैनीताल में दम दिखाएंगे बरेली के कराटेबाज, 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप...

नैनीताल में दम दिखाएंगे बरेली के कराटेबाज, 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए टीम कल होगी रवाना

बरेली। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित गोवर्धन बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाली 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बरेली के होनहार कराटे खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बरेली का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक बाबूराम सिंह ने बताया कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। नियमित अभ्यास से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी पहली बार प्रतियोगिता की रिंग में उतरता है तो उसके भीतर आत्मविश्वास, साहस और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। छोटे स्तर की प्रतियोगिताओं से मिलने वाला अनुभव ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का रास्ता दिखाता है।

बाबूराम सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल और अन्य व्यसनों से दूर रखकर खेलों से जोड़ना चाहिए। कराटे बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सम्मान और आत्मनिर्भरता का भी पाठ पढ़ाता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है।

उन्होंने बताया कि बरेली के लाल फाटक स्थित विमल लॉन में नियमित रूप से कराटे प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे अभ्यास कर रहे हैं। इसी प्रशिक्षण केंद्र से तैयार खिलाड़ी अब नैनीताल में आयोजित 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि टीम इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कई पदक जीतकर लौटेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments