Homeउत्तर प्रदेशराज्य कर विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में करदाताओं को दी गई...

राज्य कर विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में करदाताओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बरेली । राज्य कर विभाग, खंड-4, बरेली द्वारा होटल अमाया, रामपुर गार्डन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप आयुक्त राज्य कर श्री जितेन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज्य कर श्री अविरल मुद्गल एवं राज्य कर अधिकारी श्री अरुण कुमार बाजपेई सहित क्षेत्र के अनेक व्यापारी, करदाता एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर जीएसटी संबंधी प्रक्रियाओं एवं अनुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। संवाद के दौरान अधिकारियों ने समय पर रिटर्न दाखिल करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मिलान, ई-इनवॉइस एवं ई-चालान संबंधी प्रावधानों तथा धारा-61 के अंतर्गत स्क्रूटनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं करदाताओं ने विभिन्न कर संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

अध्यक्षीय संबोधन में श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य कर विभाग करदाताओं को सहयोगी वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने और करदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा इसमें करदाताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को मजबूती मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments