Homeउत्तर प्रदेशगर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बरेली । थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम मिलक मझारा निवासी कृष्णपाल पुत्र नेतराम ने अपनी पुत्री वन्दिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर उसके ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रार्थी कृष्णपाल के अनुसार उनकी पुत्री वन्दिता का लगभग एक वर्ष पूर्व आकाश पुत्र जगदीश निवासी ग्राम चौबारी, थाना कैण्ट, जिला बरेली के साथ प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर वन्दिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा मारपीट एवं धमकियां देते थे।

परिजनों का कहना है कि दिनांक 27 मई 2026 को प्रातः लगभग 3:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री वन्दिता की मृत्यु हो गई है। मृतका गर्भवती बताई जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के कारण ससुराल पक्ष ने मिलकर वन्दिता की हत्या की है।

प्रार्थना पत्र में आकाश पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र हेमराज, रुपदेई पत्नी जगदीश, विजय पुत्र जगदीश, उमेश पुत्र जगदीश, सचिन पुत्र जगदीश सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments