Homeउत्तर प्रदेशचौबारी मेले में पुलिसकर्मियों के लिए हुआ खिचड़ी भोज, सीओ प्रथम आशुतोष...

चौबारी मेले में पुलिसकर्मियों के लिए हुआ खिचड़ी भोज, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और थाना प्रभारी संजय धीर ने खुद संभाली वितरण की कमान

स्थान: चौबारी मेला, बरेली।

बरेली। चौबारी मेले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए मेला कोतवाली परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ के साथ मिलकर खिचड़ी भोज में सहभागिता की।

खिचड़ी भोज के दौरान सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और मेला कोतवाली थाना प्रभारी संजय धीर ने स्वयं पुलिसकर्मियों को खिचड़ी वितरित की। अधिकारियों को अपने बीच इस तरह भोजन वितरित करते देख पुलिसकर्मियों में भी उत्साह नजर आया।

चौबारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और मेला घूमने आने वाले लोगों की आवाजाही के बीच पुलिसकर्मी सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में पुलिस स्टाफ के लिए आयोजित यह भोज उनके बीच सामूहिकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देता नजर आया।

इस आयोजन के जरिए अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीयता का परिचय दिया। खिचड़ी भोज के दौरान पुलिस स्टाफ की सहभागिता भी देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments