Homeउत्तर प्रदेशबरेली में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप, पिता-पुत्र ने साथी के...

बरेली में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप, पिता-पुत्र ने साथी के साथ मिलकर युवक का ग्लेंडर से काटा बायां हाथ, तीनों 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

कैंट के बभिया गांव की घटना, गाली-गलौज का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम; पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ग्लेंडर भी किया बरामद

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम बभिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का ग्लेंडर मशीन से बायां हाथ काटकर शरीर से अलग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ग्लेंडर मशीन भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बभिया निवासी नेतराम का गांव के ही रामसरन, गोविन्द और दन्ने से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि 8 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे नेतराम आरोपियों को अपने घर के सामने दिखाई दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने कथित रूप से उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि दन्ने ने नेतराम को पीछे से दबोच लिया और गोविन्द ने उसका बायां हाथ पकड़ लिया। इसके बाद रामसरन घर के अंदर से ग्लेंडर मशीन लेकर आया और मशीन से नेतराम का बायां हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया। घटना के बाद घायल की पत्नी नारन देवी और परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

खुद को बचाने के लिए काट लिया अपना हाथ

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रामसरन ने कथित तौर पर बताया कि घटना के बाद वह इधर-उधर छिप गया था। बाद में उसने भी अपना हाथ काट लिया और अस्पताल पहुंच गया, ताकि खुद को बचा सके और पुलिस को शक न हो। गिरफ्तारी के समय उसके बाएं हाथ पर अस्पताल की पट्टी बंधी हुई थी।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने 10 नवंबर को कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए रामसरन को अस्पताल परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया। वहीं, मुखबिर की सूचना पर गोविन्द और दन्ने को धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक ग्लेंडर मशीन भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रामसरन पुत्र दन्ने, उम्र करीब 22 वर्ष।

2. गोविन्द पुत्र नन्हेलाल, उम्र करीब 25 वर्ष।

3. दन्ने पुत्र रामसहाय, उम्र करीब 58 वर्ष।

थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 524/2026 के तहत बीएनएस की धारा 118(2), 126(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments