मौलाना तौकीर रजा पर रासुका लगे : राजेंद्र गुप्ता 

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली कार्यकर्ताओं ने बरेली के शहामतगंज स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने 9 फरवरी के मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ भड़काऊ बातें करके माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उद्योग व्यापार मंडल ने योगी सरकार से मौलाना के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

9 फरवरी को ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उनका सरकार और सरकारी एजेंसियों और कोर्ट से विश्वास उठ गया। उनका कहना था कि वो 9 फरवरी को अपनी गिरफ्तारी देंगे। मौलाना तौकीर रजा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जुमे की नमाज पढ़ने गए। उनका कहना था कि वो नमाज के बाद गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से बात कर हल्द्वानी की घटना का जिक्र किया।

उन्होंने उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्री पर गलत टिप्पणी की। मौलाना सरकार और कोर्ट तथा चलाए जाने वाले बुलडोजर का भी जिक्र किया। मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में भारी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। वो धर्म के नाम पर जनता को भड़का रहे हैं।

व्यापार मंडल मांग करता है कि मौलाना तौकीर रज़ा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो। उन पर रासुका लगाई जाए। मौलाना तौकीर जैसे उपद्रवी की सुरक्षा को वापस ली जाए। 9 फरवरी को मौलाना के कारण जो फोर्स लगाई गई, धन का अपव्यय हुआ।, बाजारों को बंद करना पड़ा उसका मुआवजा मौलाना से लिया जाए। बरेली का व्यापार व बाजार 2010 में हुए दंगों के कारण 10 वर्ष पीछे चला गया था। कई बड़ी कंपनियों ने अपने डिपो बंद कर दिए थे। कई उद्योग लगने वाले थे। उन्होंने अपना प्रोजेक्ट अन्यत्र स्थापित कर दिया था। असामाजिक व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करके एक सकारात्मक संदेश दिया जाए । प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता , राजेश जसोरिया , मुकेश अग्रवाल, दिनेश अरोरा, शिरीष गुप्ता , अनिल गुप्ता , अंजनी गुप्ता , प्रदीप राजानी , सुमित अग्रवाल , त्रिलोकी नाथ गुप्ता , दिलीप गुप्ता, श्याम मिठवानी , गिरधर देवनानी , निरंजन प्रसाद आदि मौजूद थे।

Share News