स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए बरेली के मोहित शर्मा

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

पुरस्कार स्वरूप विवेकानंद जी की प्रतिमा , शॉल,प्रमाण पत्र एवं 50 हजार की धनराशि प्राप्त


बरेली। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के मोहित शर्मा को युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ए.के.टी.यू. में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मोहित शर्मा विगत कई वर्षों से सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। जिसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं के सर्वोच्च पुरस्कार स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से व्यक्तिगत श्रेणी में समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया हैं।

उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से छात्र रहते हुए रक्तदान ,पर्यावरण संरक्षण, मतदान, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं कोविड में जिला प्रशासन के साथ जागरूकता आदि कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई हैं जिसके लिए उन्हें 2022 में एनएसएस के सर्वोच्च पुरस्कार से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। सड़क सुरक्षा के लिए राज्य सड़क सुरक्षा पुरस्कार एवं स्वच्छता के लिए जनपद स्तर पर भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं।

कार्यक्रम में युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश यादव, मंत्री आशीष पटेल ,महानिदेशक एवं सचिव युवा कल्याण सुहास एलवाई एवं अन्य विभागों के प्रमुख सचिव सहित पूरे प्रदेश से आए युवा एवं युवती मंगल दल के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा संवाद के जरिए स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलकर नेशन फर्स्ट के लिए बताते हुए जो भी काम युवा करे वो ईमानदारी के साथ देशहित में होना चाहिए , उसके लिए जागरूक किया। वर्तमान में नगर निगम बरेली के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर समाज के लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। मोहित शर्मा विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए चयनित होकर सम्मानित होने वाले बरेली के पहले युवा हैं। उनके साथ साथ प्रदेश के कुल 9 युवाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर समाज में अहम भूमिका निभाकर राज्य एवं देश का मान बढ़ाया हैं।

Share News