एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सास और साले का कातिल मुठभेड़ में ढेर
बरेली। जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मुठभेड़ सहारा ग्राउंड के पास हुई।
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी को गोली लगी।
गौरतलब है कि सोमवार को इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में पंचायत के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
इस संबंध में बरेली एस एस पी अनुराग आर्य की बाइट
https://x.com/i/status/2033770021449793830
परिजनों के अनुसार, आरोपी शराब का आदी था और पिछले करीब 9 वर्षों से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही हमले की योजना बनाकर पंचायत में पहुंचा था।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
पत्नी और ससुराल वालों पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बीमारी के ढाँचे का विस्तार नहीं, रोगों की रोकथाम: भारत के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अनिवार्यता
भरी पंचायत में डबल मर्डर