भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पड़ोसी गांव के कुछ दबगों ने दिनदहाड़े सैयद बाबा की मजार को तोड़ा

24 Views

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । थाना क्षेत्र के उदयपुर बन्नो जान के ग्रामवासियों ने बताया उनके गांव में गाटा संख्या 126 में सैकड़ो वर्ष पुरानी सैयद बाबा की पक्की मजार शरीफ है जिस सैयद बाबा के मजार की गांव के ही लोग देख-रेख करते हैं । ग्रामीणों ने बताया सैयद बाबा की मजार पर दूर दराज से लोग अपनी मान्नत – मुरादें मांगने आते हैं और सैयद बाबा में अपनी सच्ची आस्था रख लोग उनकी दुआओं से मामूर होते हैं मजार से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी गांव डहिया के रहने वाले कुछ दबंग लोग मजार शरीफ पर आते हैं और दरगाह पर मुसाफिरों को बेवजह परेशान करते हैं यह भी बताया गया कि वह लोग वहां आने वाली महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं ग्रामीणों ने बताया दो दिन पूर्व इन्हीं लोगों ने दरगाह पर आयीं मेहमान महिलाओं से भी बदसलूकी की थी बताया गया उस दिन भी इन लोगों की ग्रामीणों से झड़प हुई थी और उसे दिन भी यह लोग धमकी देकर चले गए थे । मजार पक्ष ग्रामीणों का कहना है उसी दिन से यह दबंग लोग घात लगाए बैठे थे । जिन्होंने पांच अप्रैल को सुनसान माहौल देखकर दिनदहाड़े सुबह आठ बजे सदियों पुरानी सैयद बाबा की मजार शरीफ पर ट्रैक्टर ट्राली में संभल-हथौड़े आदि लेकर यह कई लोग आए और पक्की ईंटों से बनी मजार शरीफ को तोड़ने लगे । ग्रामीणों का कहना है कि मजार शरीफ को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने के बाद उसके पास खड़ा नीम का पेड़ भी काट लिया और सैयद बाबा के मजार के पास उनके परिजनों की बनी और दो मजारों को भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और यह लोग मजारों का मलवा व नीम की लकड़ी सहित सभी सामान ट्रैक्टर -ट्राली में भर कर ले गए । ग्रामीणों का आरोप है साथ ही मजार पर लगी दान पात्र की पेटी और मजार के अंदर रखा रोजमर्रा का सारा सामान भी ले गए । ग्रामीणों ने बताया उनको सूचना मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें मारा और डराया धमकाया इतने पर धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख यह दबंग लोग धमकी देते हुए ट्रैक्टर ट्राली में भरा सामान लेकर भाग गए । ग्रामीणों का कहना है इन दबंगों ने धमकी दी है कि अगर तुमने हमारी प्रशासन से शिकायत की तो तुम्हारी खैर नहीं होगी। ग्रामीणों द्वारा इन दूसरे गांव के लोगों का मजार से जुड़ाव एक और मामला सामने आया है । मजार पक्ष के ग्रामीणों का कहना है की इन दबंग लोगों का मजार के ही बराबर वाले खेत में आम का बाग है । बताया गया मजार शरीफ और बाग के बीच में एक मैन चखरोड है । दोनों के बीच यह चकरोड दो रास्तों को जोड़ता है । ग्रामीणों ने बताया दूसरे गांव के बाग खेत वाले लोगों को यह शक है की मजार शरीफ चकरोड की जगह में बनी है । जबकि मजार पक्ष ग्रामीणों का मानना है कि चकरोड पूरी बाग में है यह बजह भी घटना में प्रमुख हो सकती है । सैय्यद बाबा में आस्था रखने वाले ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है । ग्रामीणों का कहना है सैयद बाबा उनके लिए आस्था के प्रतीक है । सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस ने मामले को शांत किया है जिस पर उदयपुर बन्नोजान के ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव डहिया निवासी समीर, मुनीर पुत्र रहमत खां, इरफान, इशरत पुत्र राशीद खां, गब्बर पुत्र जबर खां, तहसील ,इस्माइल पुत्र उस्मान खां, इस्लाम ,कालू पुत्र पण्डू खां तजीम खां पुत्र नन्हे खां नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है ।गांव के लोग भारी संख्या में क्षतिग्रस्त मजार पर पहुंचे और आक्रोशित नजर आए । उन्होंने अपनी आस्था रखकर दुआएं कीं और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग कीु कर सैयद बाबा के मजार को दोबारा से निर्माण करने की मांग की ।

मामले में ग्रामीणों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है लेकिन दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है अगर समझौता नहीं हुआ तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी :- भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह।

Share News