
बरेली। क्राइम ब्रांच और थाना किला पुलिस की संयुक्त टीम ने जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का फर्जी क्लेम कर सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाई।
पुलिस के अनुसार फरजान हाशमी द्वारा “एफएस ट्रेडर्स” नाम से एक फर्जी फर्म बनाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-2 तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर करीब 59 लाख रुपये से अधिक का आईटीसी क्लेम कर राज्य कर विभाग को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में राज्य कर विभाग की जांच के बाद थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने सद्दाम हुसैन निवासी जखीरा और मोहम्मद समद उर्फ शाहरुख निवासी खन्नू मोहल्ला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी फर्म बनवाने, जीएसटी लॉगिन और पासवर्ड उपलब्ध कराने तथा फर्जी बिलों के जरिए आईटीसी क्लेम कराने में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें व्हाट्सएप चैट और वॉइस कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

More Stories
5.30 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला