बरेली छावनी स्थित आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का भव्य उद्घाटन

102 Views

बरेली छावनी स्थित आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का भव्य उद्घाटन


बरेली। बरेली छावनी क्षेत्र स्थित आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल आई. एस. गिल, VSM, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय उत्तर भारत (HQ Uttar Bharat) ने विद्यालय में स्थापित नवीन एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कलाकृति स्टूडियो, नवचेतना लाइब्रेरी, एआई एंड रोबोटिक्स लैब तथा एआई ड्रोन लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पारंपरिक पुष्प सज्जा से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना रहा।

समारोह में ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, YSM की विशिष्ट उपस्थिति रही। साथ ही छावनी बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बरेली छावनी बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में मेजर जनरल आई. एस. गिल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक एवं तकनीक आधारित पहलें विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देंगी।

डॉ. तनु जैन ने अपने वक्तव्य में बताया कि कलाकृति स्टूडियो विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा, नवचेतना लाइब्रेरी ज्ञान-विस्तार का केंद्र बनेगी, जबकि एआई एंड रोबोटिक्स लैब एवं एआई ड्रोन लैब विद्यार्थियों को 21वीं सदी की उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें नवाचार एवं शोध के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में छावनी बोर्ड के अधिकारीगण, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share News