
बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह शादी समारोह से लौट रही एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान जिला उधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र के गांव बरीबरा निवासी राजकुमार (18) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। राजकुमार की चचेरी बहन की शादी शेरगढ़ क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद वह कार से बच्चों को छोड़ने गांव नगरिया जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजत सहित दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर