सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप, गौ मांस निर्यात को लेकर मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश

130 Views

हाफिजगंज (बरेली)। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम अल्हिया निवासी सचिन गंगवार पुत्र बेचे लाल गंगवार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर गौ मांस निर्यात को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सचिन गंगवार ने अपने फेसबुक स्टेटस में यह दावा किया कि “मोदी सरकार गौ मांस का एक्सपोर्ट करवा रही है”, जो कि पूर्णतः झूठ और भ्रामक है।

 

क्या है हकीकत गौ मांस एक्सपोर्ट की ? 

भारत की वैश्विक व्यापार नीति के अनुसार:

भारत की मौजूदा मीट एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत गाय, बैल और वछड़े के मांस (beef) का निर्यात प्रतिबंधित है और इसे एक्सपोर्ट के लिए परमिट नहीं किया जाता है। वहीं भैंस के मांस (buffalo meat) का निर्यात कानूनी रूप से अनुमत है, बशर्ते नियमों का पालन हो (जैसे कि APEDA पंजीकरण और जांच आदि)।

📌 अर्थशास्त्र मंत्री (पूर्व में वाणिज्य मंत्री) ने संसद में स्पष्ट कहा था कि भारत की विदेशी व्यापार नीति के अनुसार beef (गाय/बैल/वछड़े का मांस) का निर्यात अनुमति प्राप्त नहीं है।

 

स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों का कहना है कि इस तरह की पोस्ट न केवल केंद्र सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि हिंदू धर्म और समाज की भावनाओं को भी आहत करने वाली है। लोगों ने स्पष्ट किया कि भारत में गौ मांस के निर्यात पर प्रतिबंध है और सरकार द्वारा इस विषय में सख्त कानून लागू हैं। जानकारों के अनुसार भारत से निर्यात होने वाला मांस भैंस का होता है, जिसे जानबूझकर गौ मांस बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिन गंगवार द्वारा लगातार हिंदू धर्म और मोदी सरकार के खिलाफ झूठे प्रचार किए जा रहे हैं, जिससे समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में सचिन गंगवार पुत्र बेचे लाल गंगवार की ओर से कोई सफाई या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Share News