बरेली। थाना आंवला क्षेत्र स्थित ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए ऑटो चालक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दी। चालकों का कहना है कि तरुण पुत्र भूरे, निवासी लठौता मोहल्ला, रोजाना ऑटो स्टैंड पर आकर प्रत्येक ऑटो चालक से 30 से 50 रुपये तक की जबरन वसूली करता है।
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी गाली-गलौज करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। साथ ही पुलिस से मिलीभगत के चलते चालान कराने की धमकी देता है, जिससे चालक भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। चालकों का यह भी कहना है कि वे पहले कई बार थाना आंवला पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित चालकों ने पुलिस पर दबंग के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब ऑटो चालकों को राहत मिल सके और वे बिना डर के अपना रोजगार कर सकें।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर