भमोरा पुलिस ने 91 किलो डोडा के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार

95 Views

बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को 91 किलोग्राम डोडा छिलका व चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक टेम्पो (संख्या UP25 GT 2501), एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई नियमित गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देवचरा पुलिया के पास की गई, जहां बल्लिया की ओर जा रहे टेम्पो को रोका गया।

तलाशी के दौरान टेम्पो में भारी मात्रा में डोडा मिलने पर पुलिस ने अजरुद्दीन, नईम और सलमान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बदायूं से डोडा लाकर ट्रक चालकों और ढाबों पर बेचते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Share News