कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। सचेंडी थाना क्षेत्र में 5 जनवरी की रात एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार मौर्या और स्थानीय यूट्यूबर शिवबरन यादव ने कथित तौर पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अपनी काली स्कॉर्पियो कार में लड़की को अगवा किया और करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर हैवानियत की। जब लड़की बेहोश हो गई, तो उसे घर के पास फेंककर फरार हो गए।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यूट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी दरोगा अमित मौर्या अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार भी जब्त कर ली गई है, जो दरोगा के नाम दर्ज है।
यूट्यूबर या पत्रकार
पत्रकारों को बदनाम करने वाली ये घटना काफी कुछ सोचने पर मजबूर करती है , न कोई डिग्री ,न कोई नियम हाथ में 🆔 लेकर चार सवाल पूछते है ओर पत्रकार बन जाते है , ऐसे लाखों पत्रकार मौजूद , सरकार की तरफ से कोई नियम नहीं क्योंकि भारत का संविधान पूछने की आजादी देता है । लेकिन इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले ये यूट्यूबर सोचते नहीं ओर बदनाम पत्रकार होते है । सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए और यूट्यूब पर चैनल किसलिए खोला जा रहा इसपर शख्त कानून होना है , इसलिए लिए मानक होने चाहिए ।
पुलिस की लापरवाही पर भी कार्रवाई
मामले में शुरुआती लीपापोती के आरोप लगे हैं। पीड़िता बार-बार आरोपियों के नाम और वर्दीधारी पुलिसकर्मी की जानकारी देती रही, लेकिन शुरू में FIR अज्ञात में दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ने और सही धाराएं न लगाने के आरोप में सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही DCP (पश्चिमी) को पद से हटा दिया गया। दरोगा अमित मौर्या को भी सस्पेंड किया गया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म के संकेत मिले हैं। परिवार ने पुलिस पर शुरुआत में शिकायत न दर्ज करने और मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर