99 Views
बरेली / शाहजहांपुर–बरेली मार्ग पर थाना कटरा क्षेत्र के कछियानी खेड़ा के पास मौलाना तौकीर रज़ा के बेटे फरमान रज़ा की कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में फरमान को मामूली चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि सीतापुर डिपो की रोडवेज बस का चालक बस खड़ी कर पास के हनुमान मंदिर में गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आई कार बस से जा भिड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरमान को बाहर निकालकर हिरासत में लिया और मेडिकल जांच कराई।
पुलिस के अनुसार कार की डिक्की में रखे ब्रीफकेस से क्रिस्टल ड्रग्स और एक सिरिंज बरामद हुई है।
हिरासत में लेने के बाद जमानत मिल गई है ।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर