बरेली उपद्रव मामले में क्राइम ब्रांच में एक ओर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, तौकीर समेत 38 आरोपित

118 Views

बरेली, 26 सितंबर को शहर में हुए हिंसक उपद्रव मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने दंगे की साजिश और हिंसा से जुड़े नए खुलासों के साथ कोर्ट में 10वीं चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में तौकीर रजा समेत कुल 38 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे है । पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आरोपियों की पहचान होने पर आगे भी पार्ट चार्जशीट दाखिल की जाएंगी।

पांच थानों में 10 मुकदमे

इन मामलों में कोतवाली थाने में पांच, बारादरी थाने में दो तथा प्रेमनगर, किला और कैंट थानों में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों वाले कोतवाली और बारादरी थानों के दो प्रमुख मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजय धीर ने की इसमें हत्या  के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों वाले कोतवाली और बारादरी के प्रमुख मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजय धीर ने गहन जांच के बाद बारादरी थाने के मामले में चार्जशीट दाखिल की। इस केस में पहले 28 नामजद और करीब 250 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया था, लेकिन विवेचना के दौरान नए खुलासों के बाद अब 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि कोतवाली और बारादरी थानों के दोनों प्रमुख मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दंगे की साजिश रचने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share News