बरेली नगर निगम मुख्य कार्यालय का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल 

96 Views

बरेली नगर निगम मुख्य कार्यालय का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल ?

 

बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता सुधार की बात की जा रही है, वहीं नगर निगम परिसर में बने हाईटेक शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार निगम कार्यालय में लाखों रुपये खर्च कर ग्लास डोर और आधुनिक फिटिंग्स वाला शौचालय तैयार कराया गया था। लेकिन हकीकत में इसका क्या हाल

तस्वीरों के अनुसार शौचालय में कूड़ा पड़ा हुआ, कई जगह पानी बहता देखा गया और डस्टबिन न होने की बात भी कही गई। सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल है कि जब निगम मुख्यालय का शौचालय ही गंदा है तो शहर में स्वच्छता कैसे सुनिश्चित होगी।

 

खुद मेयर और अन्य अधिकारियों का कार्यकाल

नगर निगम का मुख्य कार्यकाल है जहां महापौर, नगर आयुक्त आदि खुद रहते है मौजूद

 

प्रधानमंत्री–मुख्यमंत्री की मुहिम से जोड़कर सवाल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य व केंद्र सरकार सफाई पर लगातार जोर दे रही है। ऐसे में निगम कार्यालय की यह स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

निगम से जवाब की प्रतीक्षा

मामले पर नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। सवाल ये है कि यदि शौचालय का उपयोग हो रहा है तो नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित होना चाहिए।

Share News