
बरेली l इज्जतनगर, लंबे समय से घोटाले को लेकर चल रही शिकायत को लेकर आखिर सहायक रजिस्ट्रार ने संतोषी मां मंदिर एवं मेला समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश से जवाब तलब किया है , 15 दिन के अंदर संस्था संबंधी मूल अभिलेख, अभिलेखीय साक्ष्य सहित प्रस्तुत होने को कहा है ।
रजिस्ट्रार लखनऊ , डीएम बरेली ओर सब रजिस्ट्रार बरेली से शिकायत की गई थी
मां संतोषी माता मंदिर समिति में घोटाले को लेकर गांव के ही कैलाश, विजयपाल आदि ने शिकायत रजिस्ट्रार लखनऊ ओर डीएम बरेली से की थी जिसको लेकर रजिस्ट्रार लखनऊ ने संज्ञान लिया था और अब डीएम बरेली ने भी संज्ञान लिया है और सब रजिस्ट्रार बरेली को जांच के आदेश दिए है

ऑडिट रिपोर्ट में है घोटाला सब रजिस्ट्रार ने खुद माना था
ऑडिट रिपोर्ट में भी घोटाला सामने आया था जिसको लेकर भी लगातार सब रजिस्ट्रार से शिकायत की थी और सब रजिस्ट्रार नीरज पाठक ने खुद माना था कि घोटाला हुआ है लेकिन फिर भी कमिटी भंग क्यू नहीं करी गई ये सवाल है ।
रजिस्ट्रार लखनऊ ने भी शिकायत पर संज्ञान लिया था
माँ संतोषी माता मंदिर एवं महाशिवरात्रि समिति में घोटाले को लेकर शिकायत पर रजिस्ट्रार लखनऊ ने भी संज्ञान लिया था , शिकायत में साक्ष्य के रूप में ऑडिट रिपोर्ट भेजी गई थी जिसमें घोटाला था
अब सवाल ये है कि मंदिर के नाम से समिति में भी घोटाला करना क्या सही है ?

More Stories
बरेली नगर निगम मुख्य कार्यालय का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
हत्या की गुत्थी सुलझाने को छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट, बाद में बादी पक्ष ने दी नहीं सहमति
बदायूं निवासी युवती की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप ,बरेली के मिशन अस्पताल में तोड़ा दम