बरेली में शॉर्ट सर्किट से एडीजे के घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

310 Views

बरेली में शॉर्ट सर्किट से एडीजे के घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख


बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी में जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (एडीजे) के आवास में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने घर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग की घटना में एसी, वॉशिंग मशीन, गीजर, पानी का टैंक, घरेलू सामान सहित मंदिर का सारा सामग्री जलकर राख हो गया । आग लगते ही पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

संबंधित वीडियो :https://x.com/LOKTANTRABHASKR/status/1993319653205250533?t=3CIHxJBtH1ac-4JFx9tSFg&s=19

 

जानकारी के अनुसार आपको बता आवास विकास कालोनी में रजी अनवर का मकान है उसमें तीन साल से जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी पत्नी डॉ मधुलिका त्रिपाठी बच्चों के साथ रहते हैं।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का काफी सामान नष्ट हो गया। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

Share News