
बरेली में चल रही बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कार्रवाई के बीच अचानक हाई टेंशन लाइन का बिजली खंभा टूटकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि हादसे के समय खंभे के पास मौजूद पुलिस और पीएसी के जवान सही सलामत रहे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही यहां उजागर हुई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जब खंभा नीचे गिरा, उस वक्त बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। अचानक गिरे खंभे को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पूरी कार्रवाई को रोक दिया गया।

हादसे के बाद भारी सुरक्षा बल मौजूद होने के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई रोक दी गई है और बिजली खंभे को सुरक्षित हटाने तथा लाइन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर