करोड़ों की ठगी करने वाले महिपाल गैंग के सदस्य को क्राइम ब्रांच ने दबोचा ।

146 Views

बरेली, मीरगंज । किसानों से ठगी करने वाले महिपाल गैंग के सदस्य सतवीर  पुत्र रोशनलाल निवासी मीरगंज को क्राइम ब्रांच  ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  ।

सतवीर फरार चल रहा था , कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने महिपाल गैंग के सदस्य एवं भाई वीरपाल यादव को भी गिरफ्तार किया था ।वीरपाल यादव ने कबूला था कि ये वकील हरीश, हितेंद्र राणा आदि को जनता है और ये उनके साथ कई मुकदमों में मुजलिम है ।

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने  फरार चल रहे अभियुक्त सतवीर को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के खिलाफ 2023 में मीरगंज थाने में ठगी एवं अन्य धाराओं को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था और ये फरार चल रहा था ।

पुलिस ने अभियुक्त सतवीर के घर धारा 82 का नोटिस चिपकाया था उसके बाद ये  चुपचाप बरेली वकील हरीश ओर हितेंद्र राणा से मिलने आया था और बिलवा पुल के नीचे इंतजार कर रहा था लेकिन क्राइम ब्रांच ने इसको पहले ही दबोच लिया  ओर जेल भेज दिया

2023 में थाना मीरगंज में 24 ठगो के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज है , इन मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है ।

ठग कंपनियों का बड़ा अधिकारी बनकर किसानों से जमीनों का सौदा करोड़ों में करते थे और कंपनी मालिक से मोटा मुनाफा दिलाने के बहाने मोटा कमीशन लेकर फरार हो जाते थे ।

Share News