216 Views
बरेली, जीएसटी चोरी करने वाले की जांच के लिए डीजीपी के आदेश पर बरेली में भी एसआईटी गठित की गई है ,पांच सदस्यीय एसआईटी बरेली में दर्ज बोगस फर्म के माध्यम से टैक्स चोरी के मुकदमे की विवेचना करेगी ।
टीम में एक मुख्य विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर और चार सह विवेचक सब इंस्पेक्टर दीपक वर्मा आदि शामिल है ।
डीजीपी ने एक अप्रैल 2024 से लेकर अब तक सभी मामलों को लेकर एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए जिसके बाद बरेली में बोगस फर्म द्वारा टैक्स चोरी के चार मामले पंजीकृत हुए मामले प्रेमनगर, किला,इज्जतनगर,ओर बिथरी थाने में दर्ज हुए ।
सदस्य टीम ने चारों मामलों की विवेचना शुरू करने के साथ ही स्टेट एसआईटी को उनकी जानकारी भी भेज दी है ।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर