बरेली एसएसपी ने दीप जलाकर किया नई उड़ान प्रदर्शनी का उद्घाटन

157 Views

बरेली ,एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस मॉडर्न स्कूल पुरानी पुलिस लाइन्स, बरेली में आयोजित “नई उड़ान” प्रदर्शनी और बुक फेयर का उद्घाटन किया। दीप जलने के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी में कला और शिल्प, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, चार्ट, प्रोजेक्ट और रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए गए। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वर्किंग मॉडल्स को सभी उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण प्रस्तुति रही छात्रों द्वारा तैयार नुक्कड़ नाटक “सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप?”, जिसमें साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल फुटप्रिंट और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया। एसएसपी ने बच्चों की रचनात्मकता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।बुक फेयर में बाल साहित्य, विज्ञान कथाएँ, प्रेरक जीवनी और शैक्षिक पुस्तकों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने प्रेरक संबोधन में अनुराग आर्य ने कहा, बच्चे देश का भविष्य हैं। यहाँ दिखाई दे रही रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता गर्व का विषय है। यह स्कूल नई पीढ़ी में नैतिकता, अनुशासन और नवाचार का उत्कृष्ट संदेश दे रहा है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देता हूँ वे नई ऊँचाइयों को छुएँ और अपनी जड़ों से जुड़े रहें,

Share News