घर में घुसकर मार-पीट करने पर पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज 

558 Views

घर में घुसकर मार-पीट करने पर पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज


 

बरेली/इज्जतनगर। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमद नगर में पति-पत्नी द्वारा घर में घुसकर मार-पीट करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर निवासी मंजुपाल ने थाना में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि हमारे गाँव का रहने वाला जिसका नाम पकंज यादव ऊपर पहले से केस चल रहे हैं जिसके चलते उसके घर पर पुलिस गयी थी और पंकज यादव को शक है कि पुलिस प्रार्थिनी के पति नेत्रपाल ने भेजी हैं।

 

मंजूपाल ने बताया कि पकंज यादव व उसकी पत्नि रीना कई लोगो को लेकर मेरे घर मे घुस आये प्रार्थिनी को गंदी गंदी गाली दी तथा मार पीट करने लगे और कहने लगे कि तू हमें पुलिस से नहीं पकड़वा सकती हैं तथा जान से मारने की धमकी देर भगा गये।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना इज्जतनगर में पंकज यादव और उसकी पत्नि रीना पर बीएनएस की 333,115(2),352,351(3) धाराओं में 30 अगस्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share News