एसटीएफ बरेली के जांबाज सिपाही गिरजेश पोसवाल को ‘सहरानीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से नवाज़ा जाएगा

1,048 Views

एसटीएफ बरेली के जांबाज सिपाही गिरजेश पोसवाल को ‘सहरानीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से नवाज़ा जाएगा


बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बरेली यूनिट के मु0आ0 ना0 पु0 गिरजेश पोसवाल को उनके अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और शौर्यपूर्ण कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सहरानीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

गिरजेश पोसवाल का यह साहसिक कारनामा 17 जुलाई 2024 की रात सामने आया, जब थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र में एसटीएफ टीम ने लंबे समय से फरार और प्रदेश में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी शाहनूर उर्फ शानू को घेर लिया। शाहनूर पर हत्या, लूट, डकैती समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर ₹1,00,000 का इनाम घोषित था।

शाहनूर उर्फ शानू अपने आपराधिक नेटवर्क के ज़रिए लगातार प्रदेश में दहशत फैलाता था और पुलिस की पकड़ से बचा हुआ था। लेकिन उस रात एसटीएफ बरेली की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान गिरजेश पोसवाल ने बिना अपनी जान की परवाह किए, बहादुरी से मोर्चा संभाला और टीम के साथ मिलकर अपराधी को धर दबोचा। मुठभेड़ में गोली लगने से शाहनूर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इस अभियान में गिरजेश पोसवाल की भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने न केवल ऑपरेशन में अग्रिम पंक्ति में रहकर दुश्मन का सामना किया, बल्कि अपने शांतचित्त और साहसपूर्ण निर्णयों से टीम की सुरक्षा भी सुनिश्चित की।

पुलिस विभाग ने उनके इस योगदान को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और समाज को भयमुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना है। यही कारण है कि उन्हें ‘सहरानीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

यह सम्मान न केवल गिरजेश पोसवाल के व्यक्तिगत साहस की पहचान है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के समर्पण, निडरता और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक भी है।

Share News