शिक्षामित्रों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे रमेश मिश्रा को श्रद्धांजलि
बरेली: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष व उपमहामंत्री रमेश चंद्र मिश्रा के असामयिक निधन पर जिला इकाई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सेठ दामोदर पार्क में आयोजित इस सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि रमेश चंद्र मिश्रा संगठन के निर्माण से लेकर अंत तक एक जुझारू कार्यकर्ता रहे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती जनपद के निवासी रमेश मिश्रा ने जीवनभर शिक्षामित्रों के हितों के लिए संघर्ष किया और प्रत्येक शिक्षामित्र से मिलकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया।
जिला महामंत्री कुमुद केशव पांडेय ने कहा कि रमेश मिश्रा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गंगवार ने विश्वास जताया कि सरकार जल्द ही शिक्षामित्रों के हित में ठोस निर्णय लेगी और यह मुद्दा सरकार की प्राथमिकता में है।
श्रद्धांजलि सभा में कपिल यादव, कुमुद केशव पांडे, अनिल गंगवार, भगवान सिंह यादव, गिरीश कुमार मौर्य, सुरेंद्र पाल वर्मा, हरिओम, सुल्तान खां, कामता प्रसाद, मंजू प्रभाकर, रामदास, रामसेवक, संजीव कुमार, गिरिराज सिंह, मुंशीलाल, नारायन दास, प्रवीण गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर