बरेली. आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने में बड़ी अनियमितता सामने आई है, जिसके चलते जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने सख्त कार्रवाई की है। तीन लेखपालों—नवाबगंज के वीरेंद्र प्रताप, फरीदपुर के जितेंद्र यादव और आंवला के तेजपाल गंगवार—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चार अन्य लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।
जांच में खुलासा हुआ कि आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी किए गए 21 आय और निवास प्रमाण पत्र गलत थे। विशेष रूप से तेजपाल गंगवार ने धमेन्द्र कुमार निवासी लभारी को 27 मार्च 2024 को 45,000 रुपये का आय प्रमाण पत्र और गोविंद सिंह गोतम शिवपुरी को 25 दिसंबर 2023 को 42,000 रुपये का आय प्रमाण पत्र जारी किया था, जो जांच में गलत पाए गए। इन गलत प्रमाण पत्रों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिसके बाद डीएम ने यह कदम उठाया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर