जमीनी रंजिश में किशोर की बेरहमी से पिटाई, गला दबाकर अधमरा किया

526 Views

उन्नाव: आसीवन थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में जमीनी रंजिश के चलते एक 12 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला हुआ। मंगलवार को खेत पर अपने बाबा को नाश्ता देने जा रहे कुनाल को पिता-पुत्रों ने गला दबाकर और पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने किशोर को बचाया और परिजनों को सूचना दी।

 

कुनाल की मां सुखरानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते राजू पुत्र अशरफी और उनके बेटों धर्मेंद्र व सतेंद्र ने कुनाल के साथ गाली-गलौज की और फिर उसका गला दबाकर बेरहमी से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुनाल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

आसीवन थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share News