602 Views
बरेली: शनिवार को तहसील मीरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित और उचित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
SSP ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर जोर देते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर