614 Views
तुबा खान बनीं मंडल टॉपर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा शुक्रवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणामों में बरेली की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। बरेली जिले की तीन होनहार छात्राओं ने प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाकर पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।
भमोरा स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा तुबा खान ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंकों के साथ बरेली मंडल में टॉप किया और पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। तुबा की इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है।
इसी विद्यालय की छात्रा डिंपल मौर्य ने 479 अंक (95.80%) प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान, जबकि रिया सोमवंशी ने 476 अंक (95.20%) के साथ नौवां स्थान पाया। तीनों छात्राओं की इस शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
बरेली इंटर टॉपर लिस्ट 2025:

परीक्षा केंद्र और उपस्थिति का ब्यौरा:
बरेली जिले में इस वर्ष कुल 125 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।
कुल परीक्षार्थी: 94,468
हाईस्कूल (10वीं): 49,380 (बालक: 27,395 | बालिकाएं: 21,407 | ट्रांसजेंडर: 1)
इंटरमीडिएट (12वीं): 45,088 (बालक: 24,222 | बालिकाएं: 18,236)
विद्यालय और परिजनों में जश्न का माहौल
सफलता की इस खबर से विद्यालय में जश्न का माहौल है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे पूरे विद्यालय की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। परिजनों ने बेटियों की कामयाबी पर गर्व जताया और उनकी मेहनत की सराहना की।
बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि अगर संकल्प मजबूत हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर