UPSC CSE 2024 रिजल्ट घोषित: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

1,452 Views
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल की परीक्षा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है। हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे।
1009 अभ्यर्थियों का चयन
UPSC ने इस साल 1009 अभ्यर्थियों को चुना है, जिन्हें उनकी रैंक और प्राथमिकता के आधार पर IAS, IPS, IFS, IRS, IIS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के साथ-साथ अन्य ग्रुप-ए और ग्रुप-बी पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
कौन हैं शक्ति दुबे?
टॉपर शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी किया है। उन्होंने मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध चुना था।

इस लिंक पर क्लिक करें परिणाम का पीडीएफ फाइल देखें:https://upsconline.gov.in/

दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?
  • हर्षिता गोयल: बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री। वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध।
  • डोंगरे अर्चित पराग: इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक। वैकल्पिक विषय के रूप में दर्शनशास्त्र।
परीक्षा प्रक्रिया
UPSC CSE 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित हुई थी, जिसमें 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 5,83,213 ने परीक्षा दी। मुख्य परीक्षा के लिए 14,627 और साक्षात्कार के लिए 2,845 अभ्यर्थी चुने गए थे। अंतिम चयन में 1009 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई।
UPSC हर साल इस परीक्षा को तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के माध्यम से आयोजित करता है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने का सपना देखते हैं।
Share News