बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मंडल स्तरीय बैठक सोमवार को बरेली के तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को पुनः सक्रिय करना, पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी सुनिश्चित करना और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना रहा।
बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद मुन्नावर अली और चंद्रशेखर खंडवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल प्रभारियों रमेश सिंह, राजवीर सिंह मौर्य, पंकज कुरैशी, उपेंद्र सिंह और विशेष कुमार सिंह भी मंचासीन रहे। बैठक की अध्यक्षता बरेली जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने की।
मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की असली आवाज़ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने और छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से बसपा की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पार्टी पुराने समर्पित कैडर को पुनः सक्रिय करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। बैठक में चारों जनपदों — बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर — के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया और सभी कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने की अपील की गई।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर