डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवादा इंदेपुर में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

284 Views

शाहजहांपुर। आज चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा के नेतृत्व में नवादा इंदेपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश मौर्य, उपसभापति नगर निगम शाहजहांपुर, एवं निवर्तमान चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष व संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। श्री वेद प्रकाश मौर्य द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद मनीष गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संजीव कटियार, अरुण शुक्ला, अनुज वर्मा, मंडल महामंत्री कमल गुप्ता, पंकज सक्सेना, मंडल मंत्री माया प्रकाश दीक्षित, विनायक कपूर, राकेश गुप्ता, पुनीत मिश्रा, देश दीपक सक्सेना, प्रणव वशिष्ठ, कृष्ण वर्मा, निर्विकल्प द्विवेदी, उदित मिश्रा, संजय प्रजापति, अनूप रस्तोगी, नवीन गुप्ता, सुशील सक्सेना, हितेश मिश्रा, संजीव मौर्य, कपिल सिंह, संजय कुमार, राधाकृष्ण गुप्ता, प्रमोद मल्होत्रा, विकास मिश्रा, विपुल टंडन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष चौक मंडल हिमांशु आनंद ‘अंकुर’ एवं सहसंयोजक गिरजा शंकर आनंद रहे।


 

Share News