लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे नर्सिंग और केयरगिवर पेशेवरों के लिए शानदार अवसर की घोषणा की है। इज़राइल, जर्मनी और जापान में प्रशिक्षित नर्सिंग और केयरगिवर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पहल के तहत रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
10,000+ पदों पर सीधी भर्ती
इस अंतरराष्ट्रीय भर्ती अभियान के तहत कुल 5,300 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
✅ होम बेस्ड केयरगिवर: 5,000 पद
✅ केयरगिवर: 50 पद
✅ असिस्टेंट नर्स: 250 पद
भारी सैलरी और आकर्षक पैकेज
इस अंतरराष्ट्रीय अवसर के तहत चयनित उम्मीदवारों को उच्च वेतन और शानदार वार्षिक पैकेज मिलेगा:
🔹 होम बेस्ड केयरगिवर – ₹1,31,818 प्रति माह (580 NIS)
🔹 केयरगिवर – ₹1,16,976 प्रति माह (¥2,15,666 Yen)
🔹 असिस्टेंट नर्स – ₹2,29,925 प्रति माह (€2,600 Deutsche Mark)
इसके अलावा, उम्मीदवारों को वार्षिक पैकेज ₹13,00,000 से ₹22,90,000 तक प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा!
योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
इस शानदार अवसर का लाभ उठाने के लिए नर्सिंग, होम बेस्ड केयरगिवर एवं केयरगिवर के क्षेत्र में प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।
➡️ आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार http://rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर फ्री में पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अलावा, जनपद के सभी नर्सिंग संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अध्ययनरत और उत्तीर्ण छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
विदेश में नौकरी का सपना होगा पूरा!
उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से हजारों योग्य अभ्यर्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। यदि आप नर्सिंग और केयरगिवर क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और विदेश में शानदार नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें!
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
☎️ कॉल सेंटर नंबर: 165330
🏢 सेवायोजन कार्यालय, बरेली मण्डल
(निर्मल सिंह)
सहायक निदेशक (सेवायोजन), बरेली मण्डल

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर