जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापन

792 Views

आंवला, बरेली। भारतीय किसान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत कमठेना बहोडा में अर्धनिर्मित एल-टाइप नाली का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय की सफाई कर रहे व्यक्ति को शौचालय केयरटेकर के पद पर नियुक्त किया जाए। वहीं, गांव में वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए बारातघर का निर्माण कराने की भी मांग की गई।

 

इसके अलावा, कमठेना में आबादी से सटे तालाब की सफाई कराने की मांग की गई, जिससे गांव के लोग बदबू और कीचड़ की समस्या से मुक्त हो सकें। तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और ग्राम प्रधान द्वारा कार्यकाल में निकाली गई धनराशि की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब, सैय्यद अकबर अली, मास्टर ओंकार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share News