युवा महोत्सव: द्वितीय दिवस पर क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन 

579 Views

बरेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर क्रीड़ा समारोह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार मौर्य, IAS, नगर आयुक्त, बरेली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संध्या रानी शाक्य ने छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर एवं खेल संबंधी ध्वजाओं के साथ मार्च पास्ट से हुई, जिसमें छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मानतशा ने प्रथम, ईरम ने द्वितीय तथा वर्षा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में ईरम प्रथम, मानतशा द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बीए की छात्रा वर्षा पटेल को पूरे क्रीड़ा समारोह की चैंपियन घोषित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुभूति ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन प्राचार्य प्रोफेसर संध्या रानी शाक्य द्वारा ध्वजा अवरोहण के साथ किया गया। इसके अतिरिक्त, युवा महोत्सव के तहत आशुवाद, केश सज्जा और कविता वाचन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. मनीषा राव, प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. रंजू राठौर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. फौजिया खान, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. निशा वर्मा, डॉ. हिमशिखा, डॉ. एकता सिंह, श्रीमती नेहा गुप्ता, डॉ. अनु महाजन, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. रिंकू कुमार, डॉ. विकास वर्मा पटेल, डॉ. दिनेश, डॉ. प्रद्युम्न कुमार और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में श्री गजेन्द्र पाल, रॉकीर अहमद, श्री केशव, जगजीवन, राजमाला सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य के संरक्षण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share News