सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर को: अभ्यर्थी अब देख सकते हैं अपना परीक्षा शहर

1,395 Views

CTET EXAM NEWS: देश भर में 14 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक लिंक जारी किया है, जिसके माध्यम से वे अपने परीक्षा शहर का पता कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए ब्लू लिंक का उपयोग करके अपनी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exam date & Exam City की जानकारी हेतु ब्लू लिंक पर क्लिक करें–https://examinationservices.nic.in/ExamSysCTET/downloadAdmitCard/frmAuthforCity.aspx?enc=WPJ5WSCVWOMNiXoyyomJgHblUzXTXbmlihUdridY8exIh9NCe4bltrPGS2itnQiV

इसके अलावा, CBSE ने सूचित किया है कि परीक्षा तिथि से दो दिन पहले, यानी 12 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और समय से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
Share News