
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और पत्रकारिता के मूल्यों को याद किया।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था।
मुख्यरूप से डॉ हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, डॉक्टर सरताज हुसैन, उमेश आर्य, तीरथ मधुकर ,मनोज शर्मा, योगेश जायसवाल, सफदर अली बुखारी, राजीव वाल्मीकि , राहुल राजे वाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद राजे आदि मौजूद रहे


