Homeउत्तर प्रदेशबरेली के नवोदय अस्पताल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय अस्पताल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, बड़ा हादसा टला

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास रोड स्थित कर्मचारी नगर के नवोदय अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक धुआं उठने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

वीओ-1तस्वीरें बरेली के कर्मचारी नगर स्थित नवोदय अस्पताल की हैं, जहां शनिवार दोपहर चौथी मंजिल पर अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वीओ-2 अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वार्डों में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर लाया गया। गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से बाहर निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बाहर आने से अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात दिखाई दिए। इस दौरान परिजन अपने मरीजों को सुरक्षित देखने के लिए परेशान नजर आए।

वीओ-3 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अस्पताल स्टाफ की तत्परता और समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वीओ-4 गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पाने की कार्रवाई शुरू हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। आग से अस्पताल की चौथी मंजिल को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने की वास्तविक वजह और अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी इंतजामों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद अस्पतालों में फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments