Homeउत्तर प्रदेशडेलापीर बना कूड़े का अड्डा, गंदगी के बीच खाना तलाशती दिखीं गायें

डेलापीर बना कूड़े का अड्डा, गंदगी के बीच खाना तलाशती दिखीं गायें

बरेली। शहर के डेलापीर तालाब के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कूड़े के ढेर के आसपास गाय, कुत्ते समेत अन्य आवारा पशु लगातार जमा रहते हैं और खाने की तलाश में कचरे को खंगालते नजर आते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से जमा कूड़े के कारण आसपास के इलाके में गंदगी का माहौल बना रहता है। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और बिखरी गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि एक तरफ नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की मौत की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में ही गायें खुले में कूड़े के ढेर में खाना तलाशने को मजबूर दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीरें शहर में गोवंश और सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

सवाल यह है कि जब शहर में गोवंश की देखभाल के लिए व्यवस्थाएं मौजूद हैं, तो सड़कों और कूड़े के ढेरों के आसपास गायों को कचरे में भोजन तलाशने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? डेलापीर तालाब के आसपास लगे कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई और आवारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था कब होगी, यह बड़ा सवाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments