Homeदेशचंदन नगर में देशभक्ति और भाईचारे का संदेश, पार्षद रफ़ीक़ खान ने...

चंदन नगर में देशभक्ति और भाईचारे का संदेश, पार्षद रफ़ीक़ खान ने किया ध्वजारोहण

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में देशभक्ति और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद रफ़ीक़ खान द्वारा झंडा वंदन एवं ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुफ्ती सैयद साबिर अली साहब विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के इमाम साहब द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मौजूद लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान में सहभागिता की। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में मुदस्सर नागोरी, इरफान नागोरी, अब्दुल वहाब झंडे वाला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की पूरी जानकारी मुदस्सर नागोरी द्वारा दी गई। चंदन नगर में आयोजित यह कार्यक्रम देशप्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का खूबसूरत संदेश देता नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments