बरेली , जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मोहल्ला गंगवार कॉलोनी निवासी करीब 50 वर्षीय बुद्धसेन गंगवार ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे तक दुकान बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। जब वे अंदर पहुंचे तो बुद्धसेन गंगवार का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस बयान
नवाबगंज क्षेत्राधिकारी निलेश मिश्र के मुताबिक, परिजनों ने थाना नवाबगंज में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुंडयावा निवासी एक व्यक्ति से रुपये का लेनदेन था। इसी को लेकर मृतक को लगातार परेशान किया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुद्धसेन गंगवार एक सम्मानित और सामाजिक व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More Stories
मीरगंज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 64.95 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
पत्नी और ससुराल वालों पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सास और साले का कातिल मुठभेड़ में ढेर